5 मई 2019 - 13:19
ईरान और भारत की भागीदारी से पर्यटन के सबसे बड़े संगठन “हलाल” की स्थापना

ईरान की “सीटी-1” और भारत की एस राम एंड एम राम कंपनियों की भागीदारी से पहली बार पर्यटन की दुनिया में सबसे बड़े “हलाल” नामक संगठन की स्थापना हुई है।

प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, इस्लामी गणतंत्र ईरान और भारत की कंपनियों ने मिलकर दुनिया के सबसे बड़े पर्यटन संगठन “हलाल” की स्थापना की है। ईरान की सीटी-1 कंपनी की कार्यकारी समिति के प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख मोहम्मद शरीफ़ ज़ादे ने कोलालामपुर में “हलाल” की स्थापना के अवसर पर कहा कि, पर्यटन के सबसे बड़े अंतर्राष्ट्रीय संगठन “हलाल” की स्थापना के साथ ही आने वाले तीन महीनों के भीतर पूरी दुनिया के पर्यटकों के लिए विभिन्न हलाल सेवाओं और उत्पादों की व्यापक ई-कॉमर्स प्रणाली प्रदान की जाएगी।

ईरान की सीटी-1 कंपनी की कार्यकारी समिति के प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख मोहम्मद शरीफ़ ज़ादे ने कहा कि ईरान और भारत की भागीदारी से इस अंतर्राष्ट्रीय संगठन की स्थापना के कारण मलेशिया के हलाल खाद्य उद्योग के निवेशकों को आश्चर्य हुआ है, क्योंकि मलेशिया की गतिविधियां केवल खाद्य उद्योग के क्षेत्र तक ही सीमित थीं, लेकिन इस संगठन की स्थापना से 22 विभिन्न क्षेत्रों में हलाल सेवाएं आरंभ हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि विभिन्न महाद्वीपों और विभिन्न देशों में इस संगठन के नाम के पंजीकृत होने और बाज़ार में आने के साथ सीधे तौर पर एक लाख से अधिक रोज़गार के अवसर पैदा होंगे।